अनिल कपूर-बोनी कपूर की मां का निधन, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ली अंतिम सांस

Anil Kapoor Mother Passed Away:बॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आई है. दरअसल एक्टर अनिल कपूर की मां का निधन हो गया है. निर्मल कपूर उर्फ सुचित्रा कपूर ने 90 साल की उम्र में आखिरी सांसें ली हैं. जानकारी के एक्टर की मां पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी. आज उनका निधन हो गया है.

अस्पताल में भर्ती थीं निर्मल कपूर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर अनिल कपूर की मां 1 हफ्ते से बीमार थी और वो अस्पताल में भी भर्ती थीं. एक्टर की मां का निधन मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में आज यानि 2 मई की शाम साढ़े 5 बजे हुआ है. इस खबर से पूरे कपूर खानदान में शौक की लहर दौड़ पड़ी है.

बॉयफ्रेंड शिखर के साथ चाच के घर पहुंचीं जाह्नवी

वहीं दादी की मौत की खबर सुनकर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आनन-फानन में चाचा अनिल कपूर के घर पहुंची. इस दौरान एक्ट्रेस काफी भावुक नजर आई. उन्होंने व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ है. जाह्नवी के साथ उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आए. जो एक्ट्रेस को संभालते हुए दिखाई दिए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

मां के बेहद करीब थे अनिल-बोनी और संजय

बता दें कि सिर्फ अनिल कपूर ही नहीं बल्कि उनके भाई बोनी कपूर और संजय कपूर भी अपनी मां के बेहद करीब थे. उनके निधन से तीनों भाईयों को गहरा झटका लगा है. वहीं इस दुख की घड़ी में पूरा परिवार एकसाथ आ गया है. हर किसी के आंखों में इस वक्त आंसू ही नजर आए. वहीं अर्जुन कपूर भी दादी के निधन से टूट गए हैं. वो भी उनसे बेहद प्यार करते थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

ये भी पढ़ें – 

पीला सूट, माथे पर तिलक…’द भूतनी’ की रिलीज के बाद सिद्धिविनयक मंदिर पहुंचीं पलक तिवारी, शेयर की तस्वीरें

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

Related Articles

Close
[avatar]